बांसवाड़ा: सेमलिया मकवाना पाड़ा बस्ती के पास मिले बुजुर्ग के शव की नहीं हुई पहचान, शव का कराया गया अंतिम संस्कार
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेमलिया गांव में मकवाणा पाड़ा बस्ती के पास एक सप्ताह पूर्व मिले बुजुर्ग के शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस द्वारा शव का अंतिम संस्कार करवाया गया। शुक्रवार सुबह 11:00 मेरी जानकारी के अनुसार सदर थाने के एएसआई कांतिलाल हाड़ा ने बताया की आवश्यक कार्रवाई के बाद वागड़ बने वृन्दावन की टीम के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार कराया गया।