कुंडा: फुलपुर मौरी चौराहे के पास से गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हज़ार के इनामी अभियुक्त को STF ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल
बाघराय के फुलपुर मौरी चौराहे के पास से एसटीएफ प्रयागराज व थाना बाघराय पुलिस ने किया गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हज़ार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सुनील यादव पुत्र शिव कुमार यादव निवासी पचमहुआडीह थाना बाघराय है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।