नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए जिले में ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे डायट परिसर में आयोजित समारोह के साथ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना और परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना है।