सासनी: कस्बा सासनी में बाइक की टक्कर से एक युवक घायल, परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए, डॉक्टरों ने किया उपचार
Sasni, Hathras | Jun 14, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सासनी निवासी एक युवक विवेक पुत्र कार्तिक बाइक की टक्कर से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में युवक को घायल हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा घायल युवक का उपचार किया गया। हालत में सुधार होने के बाद परिजन युवक को घर लेकर चले गए।