गुना नगर: बरबटपुरा: मकान की पुताई के पैसे मांगने गए युवक ने महिला की उंगली चवाई, पुलिस जांच जारी
गुना। कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरबटपुरा इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मकान पुताई के पैसे के विवाद में एक युवक ने 55 वर्षीय महिला के हाथ की उंगली को अपने दांतों से बुरी तरह काट लिया। हमले में महिला की उंगली गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसे ठीक करने के लिए डॉक्टरों को तीन टांके लगाने पड़े।