कतरीसराय: कतरीसराय के छाछुबिगहा गांव में दो माह से नल-जल योजना बंद, 55 परिवारों पर पेयजल संकट
नालंदा जिले के कतरीसराय प्रखंड अंतर्गत छाछुबिगहा गांव में पिछले दो माह से नल-जल योजना की मोटर खराब पड़ी है, जिससे गांव के 55 परिवारों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने बताया कि मोटर खराब होने की सूचना कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधि