रायपुर: राजधानी में नक्सलवाद और नए कानूनों के तहत कार्रवाई पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन, NIA के विशेषज्ञ दे रहे हैं ट्रेनिंग
Raipur, Raipur | Sep 25, 2024 राजधानी के सिविल लाइन स्थित न्यू सर्किट हाउस में नक्सल मामलों की विवेचना और नए कानूनों के तहत कार्रवाई को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है. यह कार्यक्रम 24 से 26 सितंबर तक चलेगा. तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण का आज दूसरा दिन है, जिसमें दिल्ली से पहुंचे NIA (राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी) के अधिकारी प्रशिक्षण दे रहे हैं.