मखदुमपुर: मई के पास चलती बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
जहानाबाद के मई के पास चलते बाईक से गिरकर एक महिला गंभीर घायल हो गई जिसे परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां गुरुवार रात्रि करीब 10 बजे इलाज जारी रहा। घायल महिला मखदुमपुर प्रखंड के आरीपुर की निवासी 35 वर्षीय बविता देवी हैं जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।