भिनाय: बड़ली गांव में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ 18 दिनों से धरना जारी, प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
Bhinay, Ajmer | May 7, 2026 बड़ली गांव में अवैध अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन गुरुवार को शाम 4 बजे तक भी जारी रहा है। ग्रामीण पिछले 18 दिनो से अधिक समय से धरने पर बैठे हैं,लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने अवैध अतिक्रमण के संबंध में प्रशासन को कई बार शिकायतें दी है।लेकिन 18 दिन बीतने के बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई।