मल्हारगढ़: ग्राम खडपालिया में ज़मीन कब्ज़े के विरोध में पीड़ित परिवार गांधी चौराहा पर न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठा
मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ तहसील के ग्राम खडपालिया में जमीन पर कथित अवैध कब्जे के विरोध में पीड़ित परिवार का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। परिवार गांधी चौराहा पर कड़ी धूप में न्याय की मांग को लेकर बैठा है,परिजनों का कहना है कि एसडीएम के आश्वासन के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए दोबारा धरना शुरू किया गया,