स्याना: थाना बीबीनगर क्षेत्र के ग्राम खैरपुर व बहापुर के दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया जिला बदर
Siyana, Bulandshahr | Apr 9, 2026
थाना बीबीनगर क्षेत्र के ग्राम खैरपुर व बहापुर निवासी दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने जिला बदर किया है। गुरुवार को थाना प्रभारी ने बताया कि गांव खैरपुर निवासी पंकित व ग्राम बहापुर निवासी बबलू शातिर अपराधी हैं। जिनके विरुद्ध पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों पर दोनों अपराधियों को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है।