विदिशा नगर: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर शाम 6 से 9 बजे तक संयुक्त रूप से की पड़ताल
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक सिविल लाइन पुलिस, कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से शहर के अलग-अलग स्थान सार्वजनिक स्थल रेलवे स्टेशन बस स्टैंड आदि क्षेत्रो मे निरीक्षण किया गया। इसके साथ-साथ होटल लॉज और ढाबो पर भी औचक रूप से जांच पड़ताल की गई। होटल में रुकने वाले आगंतुकों की भी जांच पड़ताल की गई।