विदिशा नगर: रामद्वारा क्षेत्र में स्कूटी सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, समाजसेवियों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया
रविवार की शाम 7 बजे रामद्वारा ओवरब्रिज के नीचे एक अज्ञात कार सवार स्कूटी सवार को टक्कर मार कर फरार हो गया, घटना की जानकारी लगते ही आसरा टीम के संस्थापक आदर्श तिवारी और राजा यादव मोके पर पहुँचे और 108 के माध्यम से घायल हिमांशु लोधी को जिला चिकित्सालय ले जाकर घायल का उपचार कराया एवं उनके परिजनों को सूचना दी।सिविल लाइन पुलिस अज्ञात कार्यचालक की तलाश में जुटी।