हज़ारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल ने रामगढ़ में सांसद सेवा कार्यालय का शुभारंभ किया
रामगढ़ में सांसद सेवा कार्यालय का शुभारंभ सांसद मनीष जायसवाल ने रामगढ़ के माइंस एंड रेस्क्यू सेंटर परिसर में सांसद सेवा कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अब रामगढ़ वासियों को अपनी समस्याओं के लिए हजारीबाग नहीं जाना होगा। कार्यक्रम में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी सहित कई नेता मौजूद रहे।