हज़ारीबाग: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के एक वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता रथ रवाना
समाहरणालय हजारीबाग से उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ जिले के प्रखंडों व पंचायतों में जाकर लोगों को बाल विवाह रोकथाम संबंधी जानकारी देगा।उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद ने अधिकारियों-कर्मियों को शपथ दिलाई। जिले में 100 दिनों का विशेष जागरूकता अभियान चल रहा है।