गाज़ियाबाद: शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में बुजुर्ग का शव मिलने से फैली सनसनी, शव 4 दिन पुराना होने की जताई जा रही आशंका
थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में सोमवार को बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव 4 दिन से भी पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। बुजुर्ग की अभी पहचान नहीं हो पाई है। शव ग्रीन बेल्ट की दीवार के नीचे मिला है। आशंका है कि बारिश से बचने के लिए बुजुर्ग दीवार के पास बैठा होगा और उसी दौरान दीवार गिर गई।