हेरहंज: भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय वर्ग प्रशिक्षण संपन्न
हेरहंज के भंडार चौक के पास गुरुवार से आयोजित भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय वर्ग प्रशिक्षण शुक्रवार कि दोपहर को संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरुआत किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सह वक्ता प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव थे।