लकड़ी नबीगंज: लकड़ी नवीगंज थाना में अनुमंडल पदाधिकारी ने ईद एवं राम नवमी को लेकर की शांति समिति की बैठक
लकड़ी नवीगंज थाना परिसर में सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ ईद एवं रामनवमी त्योहार को लेकर शांति समिति के बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान अश्लील गाना डीजे आर्केस्ट्रा पर प्रतिबंध लगाने का थाना अध्यक्ष को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने निर्देश दिया।