मल्हारगंज: राजमोहल्ला में बस से फेंके पार्सल की चपेट में आई महिला सफाईकर्मी, ड्यूटी के दौरान हुई घायल
शहर के राजमोहल्ला क्षेत्र में आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर सफाई कर रही एक महिला सफाई मित्र अचानक दर्द से चीख पड़ी। दरअसल, वहां खड़ी एक बस से सामान उतारने के दौरान ट्रेवल्स कर्मचारी ने घोर लापरवाही बरती और भारी-भरकम पार्सल ऊपर से नीचे फेंक दिया। महिला कर्मचारी नीचे काम कर रही थी और पार्सल सीधे उसके ऊपर जा गिरा। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है क