ओरमांझी: हातमा पहाड़ और मिसिरगोंदा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
हातमा पहाड़ और मिसिरगोंदा तालाब का शनिवार शाम करीब चार बजे अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण, स्वच्छता, सरकारी भूमि की स्थिति और विकास योजनाओं की संभावनाओं का जायजा लिया गया। हातमा पहाड़ क्षेत्र में भूमि का पुनः सीमांकन कराने, आवास योजना के तहत जी+3 भवन निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने,