गाज़ीपुर: हरियाली के महाअभियान में DM अनुपम शुक्ला ने कसी कमर, DFO ने 1 से 7 जुलाई तक 40 लाख पौधों के रोपण की जानकारी दी
गाजीपुर में वृहद वृक्षारोपण अभियान-2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें जनपद के सभी विभागों को लक्ष्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए। बैठक में डीएम ने साफ कहा कि वृक्षारोपण सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं होगा, बल्कि लगाए गए...