सहारनपुर: ग्राम बेरखेड़ी मुसलमान में तालाब पर कब्जा करने की शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की
ग्राम पंचायत महंगी के ग्राम मजरा बेरखेड़ी मुसलमान के ग्रामीणों ने स्थानीय खसरा नंबर 143 में स्थित तालाब पर सुशील कुमार पुत्र सनातन द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा करने के विरोध में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सोमवार दोपहर 3:00 बजे दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब सार्वजनिक उपयोग के लिए है।