महोबा: पठवापुरा में गाली का विरोध और उलाहना देने गए परिवार पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से मारपीट, तीन घायल
Mahoba, Mahoba | May 24, 2026 के पठवापुरा मोहल्ले में गाली-गलौज की शिकायत करने गए एक ही परिवार के तीन लोगों पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में तनवीर, उसके पिता वशीर और भाई हनीफ गंभीर रूप से घायल हो गए। वशीर के सिर और गर्दन में गंभीर चोटें आईं। घायलों को जिला अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।