जिला मुख्यालय पर गुरुवार को क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन ने मूंग खरीदी, खाद वितरण और गेहूं-चना भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली में 400 से अधिक ट्रैक्टर शामिल हुए और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अनाज मंडी पहुंची, जहां किसानों ने सभा आयोजित कर अपनी मांगें रखीं।