पटना ग्रामीण: पटना में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा,कांग्रेस ने डॉ भीमराव अंबेडकर को लोकसभा में जाने से दो बार रोकने की कोशिश की
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शनिवार को सदस्यता अभियान में लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को लोकसभा में जाने से दो बार रोकने की कोशिश की थी।उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि आखिर संविधान दिवस मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंतजार क्यों करना पड़ा।