सोनबरसा: सोनबरसा बॉर्डर पर नेपाली युवक उड़ीसा की 17 वर्षीय लड़की के साथ पकड़ी गई नेपाल में ले जाकर बाल विवाह कराने की थी तैयारी
सीतामढ़ी: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की सतर्कता से शुक्रवार सुबह एक संभावित गंभीर घटना टल गई। 51वीं वाहिनी की सोनबरसा ई कंपनी के जवानों ने नियमित जांच अभियान के दौरान नेपाल जाने की कोशिश कर रहे एक नेपाली युवक और ओडिशा की 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को सीमा पर रोक लिया। पूछताछ में मामला नाबालिग को शादी के उद्देश्य से नेपाल ले जाने का सामने आया।