पुनासा: खंडहर क्वार्टर से आई नवजात के रोने की आवाज, पास पहुंचे लोग तो रह गए हैरान!
Punasa, Khandwa | Jul 12, 2026 खंडवा जिले के मुंदी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब बंद पड़े खंडहर क्वार्टर से नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो वहां एक नवजात बालक पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंची। नवजात को तत्काल लेबर रूम में लाकर प्राथमिक उपचार दिया गया।