हाथरस: घर में घुसकर ससुराल पक्ष के लोगों ने 2 लोगों के साथ जमकर की मारपीट, परिजन घायलों को अस्पताल ले गए, सूचना पर पहुंची पुलिस
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड श्याम कुंज में घर मे घुसकर ससुराल पक्ष के लोगों ने एक युवक गौतम उर्फ़ प्रदीप पुत्र राजपाल सिंह यादव के साथ जमकर मारपीट कर दी, बचाने आए ऋतिक पुत्र राजकुमार के साथ भी ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान घायल हुए दोनों लोगों को परिजन तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।