वैर: भुसावर में चतुर्भुज जी मंदिर पर कलश स्थापना, भव्य कलश यात्रा निकाली गई
Weir, Bharatpur | Apr 23, 2026 भुसावर के बरपाड़ा कॉलोनी स्थित प्राचीन चतुर्भुज जी महाराज मंदिर के नवनिर्मित गुंबद पर कलश स्थापना को लेकर गुरुवार को धार्मिक आयोजन हुआ। सुबह 9 बजे मंगल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें ठाकुरजी का नगर भ्रमण भी कराया गया। यात्रा में 51 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में मंगल कलश धारण किए।