पटना ग्रामीण: राजीव नगर थाना क्षेत्र में गोली लगने से एक युवक घायल, दूसरे युवक की छत से गिरने से मौत
राजीव नगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसके साथ रहे दूसरे युवक की छत से गिरने से मौत हो गई। पटना सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी ने मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से देते हुए बताया कि फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है और घटना स्थल से एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है।