हुज़ूर: भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में 11 रेस्टोरेंट का खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने किया निरीक्षण
Huzur, Bhopal | Jan 31, 2024 नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा 80 फीट रोड अशोका गार्डन क्षेत्र में स्थित 11 रेस्टोरेंट में लगे तंदूरों की जांच की गई|इस दौरान कुक डू कू रेस्ट्रो के तंदूर में लकड़ी और कोयले का उपयोग होना पाए जाने के कारण खाद्य पंजीयन प्राधिकरण के द्वारा प्रतिष्ठान का खाद्य पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया|