रतनगढ़: रतनगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है ईद उल अजहा का त्योहार, चीफ शहर काजी ने अदा करवाई नमाज
रतनगढ़ में आज ईद उल अजहा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह 7:15 बजे नई ईदगाह मस्जिद में चीफ शहर काजी एडवोकेट रजामुराद अल्वी ने ईद की नमाज अदा करवाई। सर्व मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज पढ़कर देश मे अमन चैन की दुआ की। ओर एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी।