जिला स्तरीय स्वास्थ्य निगरानी समिति की बैठक आयोजित
-----
जिला स्तरीय स्वास्थ्य निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुऐ अपक कलेक्टर श्री रुपेश उपाध्याय ने कहा कि सभी महाविद्यालयों में मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए. उनकी समीक्षा कि जाए, तथा सभी शासकीय एवं आशासकीय कॉलेज में मानसिक स्वास्थ कार्यक्रम नोडल अधिकारी बनाये जायें।
सभी शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को मानसिक रूप से तनाव रहित रहने के संबंध में कार्यक्रम आयोजित किए जाए। बैठक में एडिशनल एसपी श्री प्रवीण भूरिया, एसीईओ डॉ अजय उपाध्याय, प्राचार्य डॉ ओपी शर्मा, साामाजिक कार्यकर्ता श्री कैलाश पाराशर, श्री डीके सक्सैना, उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती शशिकिरण इक्का, सीडीपीओ श्री पवनजीत अरोरा आदि उपस्थित रहें।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026