मैहर: मैहर में युवा संगम रोजगार मेले में 87 युवाओं का हुआ चयन
बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज शासकीय आईटीआई मैहर में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 127 युवाओं ने पंजीयन कराया, जिसमें से 87 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ। रोजगार मेले का आयोजन आज प्रातः11.00 बजे से शाम 5 बजे तक हुआ।जिला प्रशासन, जिला रोजगार कार्यालय के अधिकारियो की निगरानी मे यह आयोजन हुआ