मढ़ौरा: विश्व पर्यावरण दिवस पर मढ़ौरा में एसडीओ के नेतृत्व में निकाली गयी जागरुकता रैली
शुक्रवार की सुबह ग्यारह बजे विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर मढ़ौरा एसडीओ निधी राज व एसडीपीओ के नेतृत्व में जागरुकता रैली निकाली गयी और लोगों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरुक किया गया। रैली में बीडीओ मढ़ौरा के साथ कार्यपालक पदाधिकारी ,मुख्यपार्षद रुबी सिंह. उपमुख्यपार्षद मौजूद रहे जहां पर्यावरण के संरक्षण संबंधित नारे लगाये जा रहे थे।