झालरापाटन: झालरापाटन में 23 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने बीमारी से तनाव बताया, पुलिस ने शुरू की जांच
झालरापाटन में सोमवार सुबह एक 23 वर्षीय युवती ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। झालरापाटन पुलिस ने सुबह 11 बजे शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। झालरापाटन थाने के एएसआई दुर्गा लाल ने बताया कि पुराना बिजली घर इलाके की निवासी वर्षा ने लंबी बीमारी के कारण तनाव में आकर सल्फास का सेवन कर लिया।