विष्णुगढ़: सबमरवा के पास वज्रपात से बंदखारो निवासी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदखारो (विधायक मोड़) निवासी खेमलाल महतो (42 वर्ष) की शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आने से असामयिक मृत्यु हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वे सबमरवा के समीप बारिश से बचने का प्रयास कर रहे थे। इस हृदयविदारक घटना के बाद से मृतक के गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।