जालौन: आल विजवाहा के मुख्यमार्ग बंबी में मिला एक व्यक्ति का शव, बुरी तरह गल गया, पुलिस शिनाख्त में जुटी
Jalaun, Jalaun | May 2, 2026 जालौन तहसील क्षेत्र के कुठौंद थाना के अंतर्गत आल विजवाहा गांव के मुख्यमार्ग बंबी में एक शव मिला है,जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया,वहीं स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई,मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच पड़ताल में जुट गई,शव काफी दिन का होने की वजह से उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही,दिन शनिवार समय 10:30 मिनट पर शव मिला,शव बुरी तरह गल चुका है।