ग्वालियर गिर्द: गैस एजेंसी के बाहर से 1 मिनट में सिलेंडर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
ऊटीला में एक अज्ञात चोर ने गैस एजेंसी के बाहर से बडी सफाई से सिलेंडर चोरी कर लिया घटना शनिवार दोपहर की बताई गई है।ऊटीला गांव का रहने वाला जसवंत जाटव गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर का नंबर लगाने खिड़की पर मौजूद था इसी दौरान उनका इंडेन कंपनी का सिलेंडर अन्य लोगों के सिलेंडर के साथ ही बाहर रखा हुआ था सिर्फ 1 मिनट से कम समय में वहां आए युवक ने सिलेंडर गायब कर दिया।