कप्तानगंज: खानू छपरा में जहरीले सांप के काटने से महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव का करवाया पीएम
खानूछपरा की रहने वाली 45 वर्षीय यशोदा देवी को मै दोपहर सांप के काटने से मौत हो गई। यशोदा देवी खेत में धान की रोपाई कर रही थीं, तभी एक ज़हरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटते ही यशोदा की तबीयत बिगड़ने लगी। गांव वालों ने उन्हें तुरंत नेबुआ नौरंगिया CHC पहुँचाया। वहाँ से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें कुशीनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहाँ मौत हो गई।