चूरू: चूरू जिला मुख्यालय पर प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल ने नेट जीरो कूलिंग स्टेशन का अवलोकन किया, ली जानकारी
Churu, Churu | Jun 18, 2026 प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल ने गुरुवार को चूरू जिला मुख्यालय पर पुराने कलेक्ट्रेट परिसर के पास स्थित नेट जीरो कूलिंग स्टेशन का अवलोकन किया तथा कूलिंग स्टेशन की कार्य प्रणाली, आने वाले लोगों की संख्या, उपलब्ध सेवाओं आदि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नजदीकी बस स्टॉप के आसपास खड़े रहने वाले यात्रियों, आमजन आदि को नेट जीरो कूलिंग स्टेशन का भरपूर लाभ मिले।