पोड़ैयाहाट: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पोड़ैयाहाट के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की विशेष सतर्कता
बिहार विधानसभा चुनाव को लिए पोड़ैयाहाट के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र की सीमाएं बिहार के बांका जिले से कई स्थानों पर मिलती हैं।वहां 11 नवंबर को चुनाव होने हैं ।ऐसे में झारखंड से बिहार जाकर असामाजिक तत्व गड़बड़ी फैला सकते हैं। पुलिस द्वारा लगातार गश्त और चेकिंग चलाया जा रहा है।