बुलंदशहर: बुलंदशहर के 379 विद्यालयों के शिक्षकों को मिला निपुण सम्मान, मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षकों को किया प्रेरित
निकुंज हाल में बेसिक शिक्षा विभाग बुलंदशहर द्वारा निपुण विद्यालय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 379 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और कक्षा एक के नोडल शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल उपस्थिति रही। उन्होंने शिक्षकों को भी प्रेरित किया।