शाजापुर: शाजापुर एसडीएम नरेंद्र नाथ पांडे का हुआ तबादला, इंदौर नगर निगम में बनाए गए अपर आयुक्त
शाजापुर एसडीएम नरेंद्र नाथ पांडे का राज्य शासन ने तबादला किया है। उन्हें अब इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त बनाया गया है। शनिवार को मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा तबादला सुची जारी की गई है। इसी में शाजापुर एसडीएम नरेंद्र नाथ पांडे का भी तबादला हुआ है।