भोपाल के गुनगा स्थित बिजली कार्यालय का मंगलवार को कई गांवों के ग्रामीणों ने घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। गुनगा सहित आसपास के करीब 25 गांवों में बिजली कनेक्शन काटे जाने से लोग नाराज़ थे। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है जबकि बोर्ड परीक्षाएं सिर पर है|