जसवंतनगर: ग्राम निलोई में नाली सफाई को लेकर विवाद, पति-पत्नी पर मारपीट का आरोप, जसवंत नगर थाना पुलिस से की शिकायत
जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम निलोई में नाली सफाई को लेकर हुए विवाद में एक महिला और उसके पति के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।बताया गया है कि वह आपने घर के बाहर नाली की सफाई के दौरान गांव के कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उसके पति के साथ महिला के साथ भी जमकर मारपीट की।