हैदरनगर: हैदरनगर बाजार से हज यात्रा के लिए पति-पत्नी रवाना, लोगों ने दी मुबारकबाद
हैदरनगर बाजार निवासी 65वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक अब्दुल रहीम व उनकी पत्नी नाजरा खातून सोमवार को हज यात्रा के लिए रवाना हुए। रवानगी के मौके पर काफी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर फूल मालाओं से नवाजा व उनकी खैर सलामती की दुआएं की। इस दौरान उनके सगे संबंधी हज यात्रियों से मदीना पहुंचकर मदीन वालों से सलाम करने की गुजारिश की।