धोरैया: आजाद उच्च विद्यालय बिशनपुर के पास बाइक सवार युवक दुर्घटनाग्रस्त, मायागंज, भागलपुर रेफर
आजाद हाई स्कूल बिशनपुर के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.जख्मी युवक को इलाज के लिए धोरैया अस्पताल में भर्ती कराया गया. रविवार की दोपहर करीब 2 बजे स्वास्थ्य प्रबंधक अवध किशोर श्यामला ने बताया कि जख्मी की पहचान बिशनपुर गांव निवासी रवीण कुमार के रूप में हुई है.