बलिया: गड़वार थाने की पुलिस ने डीपी एक्ट के तहत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Ballia, Ballia | May 14, 2026 गड़वार थाने की पुलिस ने डीपी एक्ट के तीन आरोपियों को गुरुवार की दोपहर 12 बजे कुकुरहां हजौली पर बनी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का नाम राहुल कुमार, पुन्नीलाल व आरती देवी है। तीनों चिलकहर के रहने वाले हैं। तीनों आरोपियों को गड़वार थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करने बाद संबंधित धाराओं में न्यायालय भेज दिया है।