शाजापुर: शाजापुर में राजस्व और खाद्य विभाग की टीम ने होटल, डेयरी और बेकरी पर की जांच, एक बेकरी को सील किया
शाजापुर में खाद्य विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को शहर के कई होटल, डेयरी, बेकरी पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान खाद्य सामग्री कार्रवाई की। शाम छह बजे सोमवारिया बाजार स्थित मोम्स बेकरी पर एक्सपायरी डेट का सामान, खराब प्याज और बटर में मकड़ी पड़ी हुई मिली। यहां पर गंदगी भी बहुत हो रही थी। अनियमितता मिलने पर इस बेकरी को सील किया गया।